मोतिहारी, मई 15 -- मोतिहारी, हिसं। पहले से महंगाई झेल रहे लोगों पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ी दर से दोहरी मार पड़ेगी। खाद्य सामग्री से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं की महंगाई आसमान छूएगी। डीजल की महंगाई का सीधा असर ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ेगा। इससे माल ढुलाई महंगी होगी, इसका सीधा प्रभाव वस्तुओं के रेट पर पड़ेगा। बस, ऑटो, ट्रक, मिनी ट्रक सहित अन्य भाड़ा पर चलने वाले वाहनों का भाड़ा बढ़ सकता है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं के जेब पर पड़ेगा। डीजल के रेट में वृद्धि से किसानों को खेती बाड़ी में महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। पेट्रोल डीज़ल की दरों में वृद्धि से लोगों पर अचानक आर्थिक बोझ बढ़ेगा इससे हर घर का बजट और बिगड़ेगा। यह भी पढ़ें- तेल की कीमतों में वृद्धि से रसोई से बाजार तक पड़ेगी महंगाई की मार इससे लोगों की क्रय शक्ति में काफी कमी आने की संभावना है। पेट्रो...