नई दिल्ली, जून 2 -- मारुति सुजुकी इंडिया ने मई 2025 सेल्स का आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी को बीते महीने साल-दर-साल के आधार पर 34.76% की ग्रोथ मिली। वहीं, उसकी बिक्री बढ़कर रिकॉर्ड 242,688 यूनिट पर पहुंच गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 180,077 यूनिट बेची थीं। दूसरी तरफ, मई 2026 में घरेलू बिक्री भी 193,535 यूनिट के हाई लेवल पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 138,690 यूनिट बिकी थीं। खास बात ये है कि देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच मारुति की CNG कारों की डिमांड में गजब का इजाफा देखने को मिला। मारुति के पास देश का सबसे बड़ा CNG कारों का पोर्टफोलियो हैं। कंपनी ने बताया कि उसकी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) से चलने वाली गाड़ियों की बुकिंग में लगभग 40% की बढ़ोतरी हुई है। भारत में सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने म...