पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बढ़ी महंगाई, आमजन और किसान परेशान
पूर्णिया, जून 11 -- हरदा, एक संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। ईंधन के दामों में लगातार वृद्धि से परिवहन खर्च बढ़ने के साथ-साथ दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में भी इजाफा हुआ है, जिससे आमजन, किसान और मजदूर वर्ग खासा परेशान है। हरदा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ने से बस, ऑटो और मालवाहक वाहनों का किराया बढ़ गया है। इसका सीधा असर बाजार में खाद्यान्न, सब्जी, निर्माण सामग्री समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ा है। बढ़ती महंगाई के कारण आम परिवारों का घरेलू बजट भी प्रभावित हो रहा है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.