फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, सरसमल। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बीके चौक पर पेट्रोल-डीजल और महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मेलोडी टॉफियां बांटकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान व्यंग्यात्मक नारों और बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। प्रदर्शन के दौरान "मेलोडी का प्यार, पेट्रोल 100 पार" और "मेलोडी खाओ, अच्छे दिन भूल जाओ" जैसे नारे लगाए गए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, खाद्य पदार्थ और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें लगातार महंगी हो रही हैं, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

प्रदर्शन का उद...