पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
दुमका, मई 28 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बासुकीनाथ नगर कमेटी अध्यक्ष रोहित रंजन के नेतृत्व में बायपास रोड स्थित नवाडीह पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर अब दैनिक उपयोग की वस्तुओं एवं परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ रहा है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में अविलंब कमी करने की मांग की। यह भी पढ़ें- कोडरमा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कालेश्वर बैठा, जगदीश राम, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.