पेट्रोल-डीजल की बचत पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कर दिया एक बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, मई 13 -- पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से उपजे तेल संकट की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों के कम इस्तेमाल की अपील की है। प्रधानमंत्री की ओर से की गई 7 अपीलों के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि वह, उनके कैबिनेट के मंत्री, सभी विधायक और अधिकारी कार से कम सफर करेंगे और सार्वजनिक वाहनों और कार पूल को प्राथमिकता देंगे। रेखा गुप्ता ने कहा कि इसमें भाजपा के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे और पेट्रोल-डीजल वाली कारों का कम से कम इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.