बाराबंकी, मार्च 13 -- सआदतगंज। क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प पर पिछले दो दिनों से पेट्रोल-डीजल न मिलने से लोगों को काफी परेशानियोंका सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पंप संचालक का कहना है कि शुक्रवार की शाम को डीजल-पेट्रोल टैंकर से पहुंच गया है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। तहसील सिरौलीगौसपुर के सआदतगंज स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर पिछले दो दिनों से पेट्रोल व डीजल का स्टाक खत्म हो गया था, जिससे यहां से सैकडों लोगों को बगैर पेट्रोल-डीजल के ही वापस जाना पड़ा। पंप संचालक सुशील कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से पेट्रोल-डीजल नहीं था, शुक्रवार की शाम को डीजल-पेट्रोल का टैंकर आ गया है। सिर्फ गाड़ियों में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...