पेट्रोल डीजल की खपत तीन दिनों में ज्यादा बढ़ गईई
लखनऊ, मई 15 -- शहर में पिछले पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। तेल कंपनियों के आंकड़ों को देखें तो 13 मई को शहर में कुल 12.74 लाख लीटर पेट्रोल और 10.29 लाख लीटर डीजल की रिकॉर्ड बिक्री हुई। अगर इसकी तुलना चार दिन पहले यानी 9 मई के आंकड़ों से करें, तो पेट्रोल की खपत में 1.20 लाख लीटर और डीजल की खपत में 1.21 लाख लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 9 मई से 13 मई के बीच शहर के पेट्रोल पंपों से कुल 1 करोड़ 13 लाख 33 हजार लीटर ईंधन वाहनों में भरा गया, जिसमें 64.45 लाख लीटर पेट्रोल और 48.88 लाख लीटर डीजल शामिल है। 9 मई को शहर में कुल 11.54 लाख लीटर पेट्रोल और 9.08 लाख लीटर डीजल की बिक्री हुई थी। अगले दिन 10 मई को इसमें मामूली गिरावट आई और पेट्रोल की खपत 11.19 लाख लीटर व डीजल 8.46 लाख लीटर पर रही। लेकिन 11 मई से मांग ने फिर जोर पकड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.