बलरामपुर, मार्च 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में अफवाहों के चलते दो दिनों से पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ रही है। इस पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं पर्याप्त है, किसी प्रकार की कमी नहीं है। डीएम ने जिलेवासियों से अफवाहों से बचने के साथ लोगों से संयम बरतने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और रिलायंस जैसी प्रमुख तेल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से गैलन और डिब्बों में पेट्रोल-डीजल लेने पहुंच रहे हैं, जिससे अस्थायी भीड़ की स्थिति बनी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिले के सभी 88 पेट्रोल पंप सं...