भभुआ, मार्च 5 -- अभी तक कैमूर जिले में सामान्य स्थिति में है डीजल-पेट्रोल के दाम और बिक्री अमेरिका-ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच तेल आपूर्ति पर पड़ सकता है असर ग्राफिक्स 50 के आसपास पेट्रोल पंप कैमूर जिले में 92 रुपए लीटर के करीब बिक रहा डीजल (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। अमेरिका, ईरान, इजराइल व अन्य देशों के बीच छिड़ी जंग के कारण कैमूर के लोग डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अभी तक जिले में डीजल-पेट्रोल की बिक्री की स्थिति पूर्व की तरह सामान्य चल रही है, पर आमलोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर चल है कि युद्ध के कारण आने वाले दिनों में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति बाधित हो सकती है और इसके दामों में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। जिले के किसान शिवशंकर तिवारी, तारकेश्वर मिश्रा, संजय सिंह, महेन्द्र सिंह व बालमु...