नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद खत्म हो सकती है। ट्रंप ने शनिवार को आयरलैंड में कहा कि उन्हें लगता है कि युद्ध जल्द खत्म होगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान चुनाव तक युद्ध को खींचने की कोशिश कर रहा है, ताकि चुनाव को मुश्किल बनाया जा सके। ट्रंप ने कहा कि चुनाव के बाद हालात बदलेंगे और तेल के दाम तेजी से नीचे आ जाएंगे। युद्ध खत्म होते ही तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें- पैरों में चप्पल, हाथ में मिसाइल! सेना जैसी वर्दी क्यों नहीं पहनते हूती लड़ाके? वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि पश्चिम एशिया को अमेरिका की ओर से किसी क्षेत्रीय पुलिस वाले क...