काशीपुर, मई 15 -- जसपुर, संवाददाता। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से विधायक आदेश चौहान ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने प्रधानमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। शुक्रवार को विधायक आदेश चौहान ने क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर पत्रकार वर्ता की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर सपा का प्रदर्शनमहंगाई का असर परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य पदार्थों सहित अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो जायेंगे। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। विधायक ने बढ़ती गैस कीमतों, किसानों के गन्ना भुगतान में देरी, यूरिया की कमी, विदेश नीति को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान आ...