पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण करें सरकार
रामपुर, मई 21 -- डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर पूर्व बसपा नेता प्रमोद सागर निरंकारी एडवोकेट ने बुधवार को प्रतिक्रिया जारी करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर पड़ रहा है। कहा कि महंगाई पहले से ही चरम पर है और अब पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण करें सरकार यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर व महंगाई के विरोध में बहुजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.