दरभंगा, मई 24 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर से बढ़ गई। दरभंगा में पेट्रोल की कीमत शनिवार को बढ़कर 111.14 रुपए लीटर हो गया। पहले इसकी कीमत 110.18 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल की कीमत 96.19 से बढ़कर 97.15 रुपए प्रति लीटर हो गया। वीआईपी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के संचालक ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से बिक्री पर असर पड़ रहा है। पंप संचालक ने बताया कि कीमत बढ़ने के बाद लोग कम मात्रा में तेल लेने लगे हैं। अगर यही सिलसिला कायम रहा तो बिक्री पर और असर पड़ सकता है। वहीं, भटियारीसराय के दीपक ने कहा कि मुझे ड्यूटी करने के लिए रोज बाइक से बेनीपुर जाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- महंगाई की मार : पूर्णिया में पेट्रोल अब 111.96 रुपया प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़ने से अधिक खर्च वहन करना होगा। इससे घर का ब...