बहराइच, अप्रैल 19 -- बहराइच, संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर जिले में हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सुबह, शाम हो रात से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि कई जगहों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पीएसी तक तैनात करनी पड़ी। पंपों पर उमड़ रही भीड़ के कारण वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। तेज धूप में लोग पसीने से तरबतर होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई स्थानों पर धक्का-मुक्की और कहासुनी की भी खबरें सामने आई हैं, जिससे स्थिति और ज्यादा संवेदनशील हो गई है। यह भी पढ़ें- डीजल-पेट्रोल आपूर्ति बेपटरी, पम्पों पर उमड़ी भीड़ वहीं, जिला आपूर्ति अधिकारी का दावा है कि पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.