बलरामपुर, अप्रैल 16 -- तुलसीपुर/बलरामपुर, संवाददाता। बीते तीन-चार दिनों से पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने आम लोगों की दिनचर्या पर ब्रेक लगा दिया है। स्थानीय भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल पंपों पर हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह से लाइन लगाते हैं, लेकिन "तेल नहीं है" सुनकर खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। पेट्रोल पंप संचालक मंटू गोयल के अनुसार रमवापुर को छोड़कर गैड़हवा स्थित उनके दूसरे पंप पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है और वितरण भी किया जा रहा है, लेकिन एकाएक बढ़ी भीड़ के चलते व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन सहयोग करे तो स्थिति जल्द नियंत्रित हो सकती है।वहीं जिओ पेट्रोल पंप के बंद होने से समस्या और बढ़ गई है। पंप प्रबंधक गुलशन कुमार ने बताया कि पुरानी मशीनों को बदला जा रहा है, जिसके चलते फिलहाल वितरण रुका हुआ है। नई मशीनें लग...