हरिद्वार, मार्च 9 -- पेट्रोल की सप्लाई को लेकर शहर के लोगों में भ्रम का माहौल है। पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है। पेट्रोल पंप पर पहुंचकर लोग अपने वाहनों के टैंक फुल करा रहे है। हालांकि, शहर में पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं है। दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने अफवाहें तैर रही हैं। पिछले तीन दिनों से लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर बढ़ गई है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर टैंक फुल कराते दिखे। युद्ध के कारण खाड़ी देशों से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने को लेकर लोगों में भ्रम बन गया है कि युद्ध लंबा चलने पर पेट्रोल के दाम बढ़ जाएंगे। साथ ही पेट्रोल की किल्लत बनेगी। हाल के दिनों में घरेलू एलपीजी गैस के दाम बढ़ने के बाद लोगों में असमंजस है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.