पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति 30 प्रतिशत तक घटी
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दिन-प्रतिदिन गहराते पेट्रोलियम संकट का असर दिखने लगा है। जिले को विभिन्न तेल डिपो से मिलने वाले पेट्रोलियम (पेट्रोल-डीजल) में डिपो से ही कटौती की जा रही है। इससे पेट्रोल पंप ऑनर भी तेल की बिक्री सीमित तरीके से कर रहे हैं। खासकर रात के समय बड़े वाहनों को तो तेल उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन बाइक व ऑटो को रात में तेल नहीं मिल रहा है। इससे चालकों में बेचौनी है। पंपों पर सुबह-शाम अधिक भीड़ लग रही है। रात में एनएच किनारे वाले पेट्रोल पंपों पर दूसरे राज्यों से आने वाली मालवाहक गाड़ियों की कतार भी देखने को मिल रही है। इन्हें सीमित मात्रा में तेज दिया जा रहा है। कई पेट्रोल पंप के पास 24 घंटा सेवा देने का लाइसेंस है। लेकिन, उन्होंने 11 बजे रात के बाद पेट्रोल बेचना बंद कर दिया है, जिससे खासकर ट्रक वालों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.