पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, अफवाह से बचें उपभोक्ता : संघ
मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर। सूबे में पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति सामान्य है। उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जरूतर के हिसाब से वाहन चालक पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करें। गुरुवार को पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार सिन्हा ने प्रेस बयान जारी कर ये बातें कही। उन्होंने लोगों को किसी भी तरह की अफवाह से बचने की सलाह दी है। कहा है कि बिहार व मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। डिपो से भी आपूर्ति सामान्य है। उपभोक्ता को अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ड्रम और बोतल में पेट्रोल-डीजल लेने वालों से अपील की कि तेल का अतिरिक्त भंडारण नहीं करें। साथ ही पेट्रोल पंप कर्मी से नहीं उलझे। कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह चल रहा है। इसपर ध्यान नहीं दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.