सिद्धार्थ, अप्रैल 24 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव क्षेत्र के मिठौवा स्थित हमारा पंप पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हालात इतने बिगड़ गए कि भीषण गर्मी के बीच लोगों को ईंधन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बुधवार रात नौ बजे से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जबकि कई लोग सुबह तीन बजे से ही अपनी बारी के इंतजार में डटे रहे। पंप के बाहर वाहनों की लंबी कतार के कारण मुख्य मार्ग पर चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई। बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए मिश्रौलिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। यह भी पढ़ें- अधिकारियों का दावा आज से सामान्य हो जाएगी ईंधन की किल्लत प्रशासन की निगरानी में ही ईंधन वितरण कराया गया, जिससे हालात कुछ हद तक काबू में आए।भीड़ को नियंत्रित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.