पेट्रोल-डीजल किल्लत : एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने से सांसों पर संकट
रांची, मई 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची में पेट्रोल और डीजल की किल्लत का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखने लगा है। रिम्स समेत अन्य अस्पतालों में इलाजरत मरीजों को निजी एंबुलेंस की सुविधा लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त ईंधन नहीं मिलने के कारण कई निजी एंबुलेंस चालक लंबी दूरी तक मरीजों को ले जाने से इनकार कर रहे हैं। कुछ चालक मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। निजी एंबुलेंस चालकों का कहना है कि उन्हें जरूरत के अनुसार पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है, जिससे एंबुलेंस संचालन प्रभावित हो रहा है। एंबुलेंस चालकों ने बताया कि पहले जहां आसानी से लंबी दूरी के लिए वाहन उपलब्ध करा दिए जाते थे, वहीं अब ईंधन संकट के कारण उन्हें कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.