पेट्रोल-डीजल का रेट 90-90 पैसे बढ़ने से और बढ़ेगी महंगाई
अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डीजल पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अलीगढ़ में पेट्रोल 87 पैसे व डीजल 90 पैसे मंहगा हुआ है। इससे मंहगाई और भड़ेगी। खाद्य उत्पादों से लेकर रोजमर्रा के काम में आने वाली वस्तुओं के दाम में इजाफा होगा। इससे मध्यम वर्गीय व गरीब तबके की कमर टूट जाएगी। हालांकि यह कीमतें अब कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोलियम कंपनियां खुद तय करती हैं। यह बढ़ने के साथ घटती भी हैं, लेकिन अभी घटने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। उपभोक्ताओं की मानें तो पहले तीन रुपये बढ़े और अब 90 पैसे बढ़ गए। इसी तरह से आने वाले समय में और बढ़ा दिए जाएंगे। डीजल पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होने का असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। मध्यम वर्गीय व्यक्ति की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा रही है। महीने का बजट निर्धारित है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.