हैदराबाद, मई 10 -- तेलंगाना में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही, वर्क फ्रॉम होम, कार पूल, मेट्रो के इस्तेमाल और ऑनलाइन मीटिंग्स को प्राथमिकता देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि इस समय भारत कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। पिछले दो महीने से हमारे पड़ोस में ही इतना बड़ा युद्ध चल रहा है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। भारत पर गंभीर असर हुआ है। भारत के पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं हैं। हमें अपनी जरूरत का पेट्रोल-डीजल, गैस दुनिया के दूसरे देशों से मंगाना पड़ता है। पीएम मोदी ने कहा, ''युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल, गैस के दाम बहुत अधिक बढ़ चुके हैं। सरकार दो महीने से संकट से बचाने के लिए प्रयास कर रही है। सारा बोझ अपने कंधे पर उठा रही है, लेकिन ...