वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पेट्रोलियम कंपनियों ने सप्ताहभर में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। बनारस में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 90 पैसे बढ़ गया है। अब वाहन चालकों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 99.43 रुपये और डीजल के लिए 92.65 रुपये देने पड़ रहे हैं। मंगलवार से नई कीमतें लागू हो गई हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल का 5 दिन में 4 रुपये बढ़ा दाम, आज और महंगा हुआ तेल, आपके शहर में क्या है रेटकीमतों में वृद्धि का प्रभाव पेट्रोल और डीजल के दाम एक सप्ताह में चार रुपये प्रति लीटर बढ़ने से मालभाड़े में भी फिर बढ़ोतरी संभव है। इसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी पड़ सकता है। पिछली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्टरों ने 10 प्रतिशत मालभाड़ा बढ़ाया था। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, लुधियाना, हैदराबाद आदि शहरो...