पेट्रोल-डीजल और सीएनजी महंगी होने से बढ़ी ई-वाहनों की मांग की उम्मीद
उरई, मई 18 -- उरई, संवाददाता। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब ऑटोमोबाइल बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। ईंधन के बढ़ते खर्च से परेशान लोग अब कम खर्च वाले विकल्प के रूप में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी संभावना को देखते हुए शहर के ई-वाहन कारोबारियों ने आने वाले दिनों में मांग बढ़ने की उम्मीद जताते हुए अपने शोरूमों में स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। शहर में तकरीबन दो दर्जन ई बाइक के शोरूम है जहां रोजाना एक या दो बाइक बिक रही है। आने वाले दिनों में इनकी बिक्री तीन गुना होने की उम्मीद संबंधित व्यापारी जता रहे हैं। शहर में इस समय करीब दो दर्जन इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन शोरूम संचालित हो रहे हैं। इन दुकानों पर फिलहाल प्रतिदिन एक से दो ई-बाइक की बिक्री हो रही है, लेकिन व्यापारियों का मानना है कि यदि ईंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.