बिजनौर, मई 18 -- बिजनौर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर रोक नहीं लगी तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी। सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले काफी संख्या में कांग्रेसी पार्टी कार्यालय पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी नसीम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ने से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल, डीजल और गैस कीमतों में बढोत्तरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन क...