पेट्रोल-डीजल, दूध व सीएनजी की कीमत में वृद्धि के खिलाफ केंद्र सरकार का फूंका पुतला
चाईबासा, मई 17 -- चाईबासा, संवाददाता। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस की कीमतों में वृद्धि और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क चौक चाईबासा में विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि तेल और गैस संकट के कारण देशभर में आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि तथा आपूर्ति संकट के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- केंद्र सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.