नई दिल्ली, मई 25 -- ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध को लेकर लगातार अनिश्चितता बनी हुई है। इसके साथ ही एक सवाल यह भी उठ रहा है कि देश में ऊर्जा संकट का क्या हाल है? सोमवार को सरकार की तरफ से इसको लेकर जवाब आया है। केंद्र सरकार की तरफ से संसदीय पैनल को यह आश्वासन दिया गया है कि भारत किसी भी तरह के संकट का सामना करने के लिए तैयार है। साथ ही यह भी कहा गया है कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध पूरी तरह से बंद होने के चार-पांच दिन के भीतर ही देश में तेल और एलपीजी को लेकर हालात सामान्य हो जाएंगे। दो घंटे की बैठकयह आश्वासन लगभग दो घंटे लंबी संसद की स्थायी समिति की बैठक के दौरान आया। इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न हो रही बदलती स्थिति पर चर्चा की गई। इस दौरान विदेश मंत्रालय और कॉमर्स व पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इन प...