पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाने की कोशिश में पति समेत छह पर केस
बदायूं, जून 13 -- बदायूं, संवाददाता। दहेज की बढ़ती मांग को लेकर एक विवाहिता ने पति समेत छह लोगों पर प्रताड़ना, मारपीट और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि कई वर्षों से उसे परेशान किया जा रहा था। जान से मारने के प्रयास के बाद वह मायके आ गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अरेला वार्ड नंबर-4 का है। यहां की रहने वाली दिव्या दृष्टि पुत्री भगवान दास ने पुलिस को तहरीर देकर पति अंकित कठेरिया पुत्र राजू कठेरिया निवासी ग्राम दौलतयारपुर, कस्बा माधोगंज जिला हरदोई, देवर अंकुर कठेरिया, उसकी पत्नी अंजली, बहन शशि, बहनोई संजय और भांजे सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिव्या दृष्टि ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी शादी अंकित कठेरिया से हुई थी। शादी से ठीक पहले प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.