मोतिहारी, अप्रैल 18 -- सिकरहना, निसं। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के खरिहनिया गांव स्थित इदगाह के समीप 17 अप्रैल की देर संध्या कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक को जिंदा जलाने की नीयत से उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलसकर जख्मी हो गया। पीड़ित युवक पचपकड़ी थाना क्षेत्र के मुड़ली गांव निवासी मो. शहजाद है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जख्मी को इलाज के लिये मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज के लिये डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। मोतिहारी में इलाज करने वाले डॉ इजहार ने बताया कि उसके बॉडी का काफी हिस्सा जल चुका था। यह भी पढ़ें- किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, परिवार में शोक की लहर बेहतर इलाज के लिये उसे रेफर किया गया है। वहीं पचपकड़ी थानाध्यक्ष उत्तम ने बताया कि अस्पताल म...