बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर। गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम भोजपुर संतरी निवासी अरविंद कुमार ने 14 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गांव के संदीप तिवारी ने बाइक मांगी तो नहीं दिया। इस बात से नाराज होकर संदीप तिवारी ने 13 मार्च शाम करीब 6.30 बजे मेरी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाइक जलकर राख हो गई है। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...