प्रयागराज, नवम्बर 27 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। सरायममरेज इलाके में सो रहे बुजुर्ग को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में अपर जिला न्यायाधीश रविकांत द्वितीय ने तीनों आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामला 28-29 मई 2020 की रात का है। थाना सरायममरेज क्षेत्र के एक गांव में रामधनी भारतीया अपने घर के दरवाजे पर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे आरोपी राम शिरोमणि पुत्र हीरालाल, लवकुश पुत्र देवीदीन तथा राजा उर्फ अमित कुमार पुत्र राम शिरोमणि बाल्टी में पेट्रोल लेकर पहुंचे और सो रहे रामधनी पर डालकर माचिस से आग लगा दी। रामधनी बुरी तरह जल गए और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.