बुलंदशहर, मई 2 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग में प्रेमी द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती की आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती ने दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रेमी की मां, भाई और दो बहनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही आरोपियों के एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शिकारपुर नगर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती एक विद्यालय में शिक्षिका थी। उक्त युवती 25 अप्रैल को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालवानपुर में अपने प्रेमी आशीष की सगाई तय होने की सूचना मिलने पर उससे मिलने उसके घर गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि प्रेमी आशीष तथा उ...