मेरठ, मार्च 12 -- भावनपुर क्षेत्र के एक गांव में रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई से नाराज एक परिवार ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की। कुछ लोगों ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह की चेतावनी देने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उनके हाथ से माचिस और पेट्रोल की बोतल छीन ली। घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, राली चौहान गांव निवासी गुरविंदर सिंह अपने परिवार की महिलाओं समेत काफी लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उनका आरोप है कि गांव में चार मार्च को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर और उनके भाई मोनू पर टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मामले में पुलिस ने पहले मारपीट का मुकद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.