पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोपी पुत्र गिरफ्तार
औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। कासमा थाना क्षेत्र के मियां बिगहा गांव में 25 सितंबर की रात पारिवारिक विवाद में पिता और दो ममेरी बहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोपित पुत्र मो. इस्तेखार को पुलिस ने रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया। घटना में झुलसे तीनों लोगों को पुलिस ने तत्काल सीएचसी रफीगंज पहुंचाया था, जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। घायल मो. सलीम के फर्द बयान पर कासमा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के दौरान इस्तेखार ने पिता सलीम और दो ममेरी बहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। घटना में झुलसे दो लोगों की इलाज के दौरान मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया में मौत हो गई जबकि एक घायल का इलाज जारी है। कासमा थानाध्यक्ष रूपेश कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.