बोकारो, फरवरी 19 -- राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- बोकारो पथ पर जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की सुबह 8 बजे की है। बाइक सवार घायल युवकों का प्राथमिक उपचार पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी ने की। इस घटना में दोनों युवकों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है। जानकारी अनुसार पेटरवार निवासी भोला प्रसाद(34 वर्ष) व नितिन प्रसाद(25 वर्ष) एक बाइक में सवार होकर गुरुवार को बोकारो परीक्षा देने जा रहे थे, कि बहादुरपुर के पास पीछे से आ रही भारत पेट्रोलियम की एक टैंकर ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.