समस्तीपुर, मार्च 15 -- शिवाजीनगर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत रोसड़ा बहेरी मुख्य सड़क पर डुमरा मोहन पंचायत के शांति कलेक्शन मकान में चल रहे पेट्रोल के अवैध कारोबार का शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर उद्भेदन किया था। इस मामले में लगभग 1100 लीटर अवैध पेट्रोल, बिना रजिस्ट्रेशन का टैंकर सहित खानपुर थाना क्षेत्र के कामोपुर गांव निवासी राम कलेश राय के पुत्र प्रिंस कुमार एवं इसी गांव के राजा राम महतो के पुत्र इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रभारी एमओ रंजन कुमार के आवेदन पर तीन आरोपी प्रिंस कुमार, इंद्रजीत कुमार एवं गुलाब खान उर्फ रिंकू सिंह एवं अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें से दो आरोपी को मौके पर से गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थ...