पेट्रोल टंकी पर डीजल नही मिलने से किसान परेशान
चंदौली, अप्रैल 16 -- सकलडीहा। ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों को गेहूं की कटाई के लिये ट्रैक्टर से थ्रेसरिंग किया जा रहा है। इसके लिये किसानों को डीजल की अति आवश्कता पड़ रही है। बुधवार को शाम को चार बजे से कई पेट्रोल टंकी पर डीजल नही मिलने से किसान परेशान है। वही पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व पैसा जमा होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल टंकियों पर डीजल की उपलब्धता नही हो पा रही है। वही पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने बताया कि डीजल की समस्या को लेकर जानकारी ली जा रही है। हर हाल में किसानों को डीजल की उपलब्धता कराया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.