सासाराम, अप्रैल 30 -- डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन में अज्ञात युवक शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर हाथ में चाकू लिए विद्युत पोल पर चढ़ गया। उसने गले में रस्सी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सड़क किनारे विद्युत पोल पर चढ़े युवक को देखकर ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर उसे विद्युत पोल से नीचे उतारने का प्रयास किया। तब तक युवक मूर्छित हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 डायल ने डालमियानगर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को बेहोशी की हालत में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.