पेट्रोल छिड़क युवक ने लगायी आग, गंभीर
सीतामढ़ी, जुलाई 16 -- बैरगनिया। नेपाल के रौतहट जिले में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया। गंभीर स्थिति में काठमांडू रेफर कर दिया गया है। डीएसपी बसंत गौतम ने बताया कि जिले के गरुडा नगरपालिका -9 गम्हरिया टोला निवासी देवेंद्र सहनी के 28 वर्षीय पुत्र गौतम सहनी मंगलवाररात करीब एक बजे अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया। इससे वह 35 फीसदी जल चुका है। तत्काल बेटर नेपाल अस्पताल, गरुडा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन गौतम की चिंताजनक स्थिति को लेकर उसे बर्न अस्पताल, काठमांडू रेफर कर दिया गया है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस कारणों को पता करने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.