देवघर, जून 4 -- देवघर प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में पुआल कुट्टी और छावनी में आग लगाने के आरोप में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। कांड संख्या-66/2026 है। तेतरिया गांव निवासी सीताराम महतो ने गांव के ही पांच लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने, हथियार दिखाकर धमकाने तथा लाखों रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 31 मई की रात करीब 12:05 बजे की है। शिकायतकर्ता सीताराम महतो ने बताया है कि अपने घर की छत पर बैठे थे। उसी दौरान धुआं उठता दिखा। उन्होंने देखा तो गांव के नितेश यादव कथित रूप से दो लीटर की प्लास्टिक बोतल में पेट्रोल लेकर पुआल पर छिड़काव कर रहा था, जबकि विक्कु यादव माचिस जलाकर आग लगाने का प्रयास कर रहा था। यह भी पढ़ें- जमानत की रंजिश में दलित परिवार का आशिया...