बहराइच, अप्रैल 20 -- बहराइच, संवाददाता। कटी चौराहे पर किशोर को शनिवार दोपहर दो युवकों ने बेगार से मना किए जाने पर मारपीट कर किशोर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाए जाने से झुलस गया था। बाल कल्याण से जुड़े संगठनों व लोगो में भारी नाराजगी फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। वारदात के बाद फरार दोनों शातिर युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाल प्रदीप सिंह की ओर से गठित टीम दरोगा रवि यादव, सिपाही राम नगीना, अखिलेश वर्मा, मुकेश यादव ने हुजूरपुर रोड के भठपुरवा में दबिश देकर जगतापुर के बंदरियाबाग निवासी बैजू उर्फ इमरान, मोहम्मद समीर को धर दबोचा है। कोतवाली में गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया है। देहात कोतवाली के बंदरियाबाग निवासी इमरान (14) पुत्र नसीम कटी चौराहे की ओर ज...