पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले का आरोपी पकड़ा गया
गोरखपुर, जून 21 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर में घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में फरार चल रहे एक सह आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया। मोहरीपुर निवासी सूरज कसौधन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी बहन से ओकार नगर सिक्टौर निवासी रोहित साहनी की बातचीत होती थी। बहन की शादी अन्यत्र तय होने के बाद बातचीत बंद हो गई, जिससे नाराज होकर रोहित अपने साथियों के साथ 26 मई की रात करीब 1:30 बजे उसके घर पहुंचा और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में स्कूटी समेत घर का काफी सामान जलकर राख हो गया था। परिजनों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया था। मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने एक बाल अपचारी को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.