प्रयागराज, मार्च 31 -- मुट्ठीगंज में मंगलवार को व्यापारी एकता समिति, उत्तर प्रदेश की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि ईरान, अमेरिका और इजराइल जैसे देशों के बीच तनाव के कारण पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत वैश्विक स्तर पर उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक समस्या है और व्यापारी समाज धैर्य के साथ इसका सामना करेगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी, मनीष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आशीष ओझा, अतुल खन्ना, बृजेश निषाद, गुड्डू, राहुल अग्रवाल, सुनील अग्रहरि, योगेश चौरसिया, अवधेश नारायण वर्मा, विजय साहू और जीतू सोनकर व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...