बक्सर, मार्च 7 -- पेज तीन के लिए ---- नावानगर। स्थानीय बाजार में पेट्रोल खरीदने को लेकर हुये विवाद में नामजद लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की गई। मारपीट के क्रम में आरोपियों ने युवक को दो जगह चाकू घोंप गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। इस संबंध में जख्मी युवक पंकज कुमार, ग्राम अमीरपुर ने छह लोगों को नामजद करते हुये प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में पीड़ित ने लिखा है कि वह बाइक से बाजार गया था। बाइक में पेट्रोल की आवश्यकता पड़ने पर एक किराना दुकान पर पेट्रोल खरीदने गया। दुकानदार द्वारा पेट्रोल की कीमत अधिक मांगे जाने का जब उसने विरोध किया तो नामजद लोगों द्वारा मारपीट की गई। इसके साथ चाकू घोंप जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.