कानपुर, जून 12 -- कानपुर, संवाददाता। नौबस्ता के हंसपुरम में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की पत्नी से मगंलसूत्र लूटने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। लूट की वारदात के बाद भाग रहे शातिरों की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। दोनों गल्ला मंडी के पास एक पेट्रोल पंप पर बाइक घसीटते हुए कैमरे में कैद हुए थे। यहीं से मिले बाइक नंबर के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। आवास-विकास हंसपुरम निवासी राजेंद्र मिश्रा की पत्नी कुसुम पांच जून को मार्निंग वॉक पर निकलीं थीं। इस दौरान बाइक सवार दो लुटेरे उनका मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए थे। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह समेत तीन टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगी थीं। करीब 150 फुटेज खंगालते हुए पुलिस नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित एक पेंट्रोल पं...