गोंडा, मई 7 -- नवाबगंज (गोंडा),संवाददाता।उत्तर प्रदेश के गोंडा-अयोध्या हाईवे पर बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शोभापुर गांव के निकट कोल्ड स्टोर तिराहे पर तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की चपेट में आए युवक की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं, जबकि उसके साथ मौजूद छोटा भाई सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही युवक के घर में कोहराम मच गया। बुधवार की रात करीब बारह बजे लौव्वा वीरपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव (30) पुत्र विजय बहादुर यादव अपने छोटे भाई इंद्रजीत के साथ अयोध्या से बाइक पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कस्बे के कोल्ड स्टोर तिराहे के पास पहुंचे, बाइक का पेट्रोल अचानक खत्म हो गया। कोई विकल्प न देख दोनों भाई बाइक को धकेलते हुए पैदल ही पास के पेट्रोल पंप की ओर बढ़ने लग...