पेट्रोल के भाव बिक रही हरी मिर्च, धनिया भी 110 पार
फतेहपुर, सितम्बर 1 -- फतेहपुर। लगातार हो रही बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से सब्जियों की आवक प्रभावित हो रही है। इससे हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। नतीजतन हरी मिर्च और धनिया के दाम पेट्रोल के भाव के करीब पहुंच गए हैं। लहसुन के दाम भी करीब दोगुने हो गए हैं। प्याज के साथ टमाटर भी महंगाई में लाल हो गया है। सब्जियों की बढ़ती कीमतों से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। बीते दिनों की अपेक्षा प्याज, लहसुन और टमाटर के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। बारिश के कारण सब्जियों की आवक प्रभावित होने से कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। दुकानदार जगरूप ने बताया कि बारिश के कारण थोक मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो रही है। इससे आढ़तियों से महंगे दाम पर माल मिल रहा है। आवक कम होने के कारण पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दुकानदार ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.