अलीगढ़, मार्च 2 -- खैर (अलीगढ़), संवाददाता। खैर कस्बे की चौकी के बाहर व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने का मामला शांत नहीं हुआ कि रविवार रात को क्षेत्र में एक और मामला सामने आ गया। यहां ससुरालियों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद एक महिला ससुराल के बाहर मंदिर परिसर में हाथ में पेट्रोल लेकर घर के बाहर बैठ गई। उसने आत्मदाह की चेतावनी दे डाली, जिसने सबके होश उड़ा दिए। बाद में पुलिस ने महिला को समझाकर कोतवाली ले गई। खैर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सेजल अग्रवाल ने शनिवार को थाना खैर में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि शनिवार शाम सात बजे वह अपने कमरे में मौजूद थी। तभी उसके चाचा, चाची कमरे में घुस आए और बंटवारे के लिए झगड़ा करने लगे। महिला की मां व भाई ने झगड़ा करने से मना किया तो सभी लोग गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसमें भाई को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.