गोंडा, मार्च 28 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। इससे पेट्रोल की बिक्री फिलहाल सामान्य बनी हुई है, वहीं डीजल की खुले में बिक्री पर कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। खास तौर पर डिब्बों में डीजल देने पर रोक ने बाजार की तस्वीर बदल दी है। साथ ही वाहनों में भी अधिकतम 10 लीटर तक ही डीजल देने की सीमा तय कर दी गई है। जिले में पेट्रोल टंकी एसोसियेशन मौजूदा समय सक्रिय नहीं है। पदाधिकारियों का कहना तेल कंपनियों के नई शर्तो के से उनकी मुश्किलें जरुर बढ़ गई हैं। जिसमें उन्हें नगदी जमा करके पेट्रोल-डीजल के टैंकर मंगाने होंगे। वहीं डीएसओ दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि डीजल-पेट्रोल का भरपूर स्टाक मौजूद है, कहीं कोई दिक्कतें नहीं है। टंकियों पर अराजकता से बचाव के लिए पाबंदिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.